Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Energy Minister attacks you, says: "First I defeated the mentor in Delhi; now it’s the disciple’s turn."
{"_id":"6b058ca5eea1da342308a0ad","slug":"video-energy-minister-attacks-you-says-first-i-defeated-the-mentor-in-delhi-now-its-the-disciples-turn-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री का आप पर हमला, बोले- पहले दिल्ली में गुरु को हराया, अब चेले की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री का आप पर हमला, बोले- पहले दिल्ली में गुरु को हराया, अब चेले की बारी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रहार किया। मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि भाजपा ने आप के गुरु अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हराया है, ऐसे में अब चेले यानी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की क्या बिसात है।विज ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर भाजपा और शिअद का साथ आना पंजाब के जन-जन की आवाज थी। उनके मुताबिक, प्रदेश को आप के कथित जंगल राज से मुक्ति दिलाने के लिए यह गठबंधन बेहद जरूरी था और यह गठबंधन पंजाब में शत-प्रतिशत सरकार बनाएगा।
साल 2027 में पंजाब की सत्ता को लेकर विज ने दावा किया कि यह जीत का क्रम हरियाणा से शुरू हुआ था और आगे बढ़ते हुए अब पंजाब तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा, फिर दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम में जीत दर्ज करने के बाद अब बारी पंजाब की है, जबकि देश में आम आदमी पार्टी का सब कुछ खत्म हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।