Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Youth came up with different views in Cockroach Janata Party demonstration in Delhi
{"_id":"6a243684025b36248a06f91a","slug":"video-youth-came-up-with-different-views-in-cockroach-janata-party-demonstration-in-delhi-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर पर क्यों बंट गए 'कॉकरोच'?: किसी ने किया समर्थन, किसी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर पर क्यों बंट गए 'कॉकरोच'?: किसी ने किया समर्थन, किसी ने जताई नाराजगी
दिल्ली के जंतर मंतर पर अभिजीत दीपके की अगुवाई में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अमर उजाला संवाददाता ने मौके पर मौजूद युवाओं से बातचीत कर उनकी राय जानने की कोशिश की। बातचीत में प्रदर्शन को लेकर अलग अलग नजरिए सामने आए। कुछ युवाओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रयासों का समर्थन करते हुए इसे युवाओं के मुद्दों को उठाने वाला मंच बताया। वहीं, कुछ ने प्रदर्शन को लेकर निराशा भी जाहिर की। उनका कहना था कि प्रदर्शन के दौरान लगाए गए कुछ नारे और उठाए गए मुद्दे मूल विषय से अलग नजर आए। कुछ युवाओं ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर वे यहां पहुंचे थे, कार्यक्रम का फोकस उससे भटका हुआ लगा। उनका मानना था कि ऐसे आंदोलनों को राजनीतिक रंग देने के बजाय संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।