Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
relief from traffic jam at IGI Airport T-one soon in Delhi
{"_id":"69de3d92fa847ed78b018170","slug":"video-relief-from-traffic-jam-at-igi-airport-t-one-soon-in-delhi-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट टी-1 पर ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी निजात, होगा बड़ा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट टी-1 पर ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी निजात, होगा बड़ा सुधार
नई दिल्ली। आईजीआई के टर्मिनल-1 (टी-1) ट्रैफिक लाइट जंक्शन पर लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रबंधन ने इस व्यस्त जंक्शन पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे सुधार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जंक्शन पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगाया जाएगा। यह स्मार्ट सिग्नल सिस्टम यातायात के दबाव के अनुसार काम करेगा और वाहनों की आवाजाही को संतुलित करेगा। इससे जाम की स्थिति में कमी आएगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। साथ ही जंक्शन पर सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथों का सुधार और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। कई बार यात्रियों को जाम में फंसने के कारण अपनी फ्लाइट तक मिस करनी पड़ती है। इसको लेकर ही सिविल वर्क किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।