Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Rain caused temperature in Delhi to drop by seven to eight degrees
{"_id":"6a4fa91dc4a3450b5302fb95","slug":"video-rain-caused-temperature-in-delhi-to-drop-by-seven-to-eight-degrees-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसून की दस्तक: दिल्ली में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की दस्तक: दिल्ली में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, जलभराव से लोग परेशान
दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में दो दिन से हो रही बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। बुधवार देर रात से ही कई इलाकों में जमकर बदरा बरसे। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।
मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, सफदरजंग मानक केंद्र में बुधवार सुबह 8:30 से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 105.4 एमएम बारिश हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।