Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Pledge taken for safety of society in VHP Trishul initiation program
{"_id":"69db88e8bcf4d7595b0d082b","slug":"video-pledge-taken-for-safety-of-society-in-vhp-trishul-initiation-program-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: समाज की सुरक्षा के लिए संगठन जरूरी, विहिप नेताओं का युवाओं से आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: समाज की सुरक्षा के लिए संगठन जरूरी, विहिप नेताओं का युवाओं से आह्वान
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ की तरफ से रविवार को दिल्ली में एक त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान हाल ही में हमले में जान गंवाने वाले तरुण खटीक के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति से माहौल भावुक हो गया और सभी ने समाज की सुरक्षा और एकता का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि समाज की सुरक्षा के लिए संगठन बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश और समाज की रक्षा के लिए आगे आएं और इसे अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। विहिप के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि सुरक्षा कभी भीख में नहीं मिलती, बल्कि यह शक्ति, संगठन और सजगता से हासिल होती है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।