{"_id":"6ae5f14c536a0f2a8e0c4958","slug":"mother-dies-by-suicide-along-with-her-four-children-in-gohana-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड, फंदे पर झूले चारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड, फंदे पर झूले चारों
Sat, 31 Oct 2026 07:16 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:16 PM IST
सार
हरियाणा के गोहाना में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। गोहाना के गांव मुड़लाना में यह घटना पेश आई है।
विज्ञापन
गोहाना में मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव मुड़लाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में महिला की दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका का पति सरकारी अध्यापक
मृतका की पहचान 38 वर्षीय रीमा पत्नी जयदीप के रूप में हुई है। उसके बच्चों की पहचान 11 वर्षीय रिहाना, 7 वर्षीय आरजू और 4 वर्षीय दुष्यंत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों को अलग कमरे में फांसी पर लटकाया। इसके बाद दूसरे कमरे में अपने बेटे के साथ खुद भी फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक महिला का पति सरकारी शिक्षक है जो पानीपत जिले के मतलौढा में तैनात हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल महिला और उसके तीनों बच्चों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।