Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
New facility for emergency services ready; operations shifting from GTB to Rajiv Gandhi Hospital.
{"_id":"6a47d19e8ebc1a8043096fe2","slug":"video-new-facility-for-emergency-services-ready-operations-shifting-from-gtb-to-rajiv-gandhi-hospital-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी सेवाओं का नया ठिकाना तैयार, जीटीबी से राजीव गांधी अस्पताल की ओर बढ़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी सेवाओं का नया ठिकाना तैयार, जीटीबी से राजीव गांधी अस्पताल की ओर बढ़े कदम
शाहदरा। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार से इस व्यवस्था का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने नए इमरजेंसी ब्लॉक में मरीजों की भर्ती और विभिन्न चिकित्सीय व्यवस्थाओं का परीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि सेवाओं के पूर्ण स्थानांतरण के दौरान मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ट्रायल के दौरान दो जुलाई को नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) कॉम्प्लेक्स में पहली बार दो सफल सर्जरी की गईं। इनमें एक न्यूरोसर्जरी और एक ऑर्थोपेडिक सर्जरी शामिल रही। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन सफल ऑपरेशनों से नए परिसर की तैयारियों और चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता का आकलन किया गया है।
योजना के अनुसार मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। नए इमरजेंसी ब्लॉक में मरीजों की जांच के लिए 24 घंटे लैब सेवाएं भी जीटीबी अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उपचार में कोई बाधा न आए।
अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य सात जुलाई तक पूरी इमरजेंसी सेवाओं को नए परिसर में स्थानांतरित करना है। इसके लिए ट्रायल रन के दौरान बुनियादी ढांचे, चिकित्सीय कार्यप्रणाली और अन्य सहायक सेवाओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि स्थानांतरण के बाद मरीजों को निर्बाध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
बॉक्स - मरम्मत कार्य के कारण लिया गया फैसला
जीटीबी अस्पताल के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक में मरम्मत और उन्नयन (रिनोवेशन) कार्य प्रस्तावित है। इसी वजह से इमरजेंसी सेवाओं को अस्थायी रूप से राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक सभी आपातकालीन सेवाएं वहीं संचालित होंगी। इस दौरान मरीजों के इलाज और जांच की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।