फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Critical care blocks to be set up in five Delhi hospitals

दिल्ली: पांच अस्पतालों में बनेंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 400 बेड की क्षमता विकसित करने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 30 Aug 2026 04:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 30 Aug 2026 04:07 AM IST
सार

इनमें भगवान महावीर अस्पताल, महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इबहास) शामिल हैं।

विज्ञापन
Critical care blocks to be set up in five Delhi hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान क्रिटिकल केयर सुविधाओं की कमी से हुई समस्याओं के मद्देनजर राजधानी के पांच बड़े अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने कुल 400 बेड की क्षमता विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


इनमें भगवान महावीर अस्पताल, महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इबहास) शामिल हैं। डीडीयू, महर्षि वाल्मीकि और भगवान महावीर अस्पताल में सौ-सौ बेड के ब्लॉक बनेंगे। बीएसए अस्पताल और इबहास में पचास-पचास बेड के ब्लॉक प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


इन सुविधाओं के लिए करीब 34 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। इन ब्लॉकों को सामान्य दिनों में अस्पताल के साथ एकीकृत रूप से चलाया जाएगा। महामारी या अन्य स्वास्थ्य आपात स्थिति में इन्हें मुख्य अस्पताल से अलग किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य संक्रमण फैलने से रोकना और गंभीर मरीजों को अलग व्यवस्था देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक में केवल आईसीयू नहीं होंगे। सौ बेड वाले ब्लॉक में बीस आईसीयू बेड और बीस एचडीयू बेड का सुझाव है। इसमें तीस बेड आइसोलेशन में रखे जाने वाले मरीजों के लिए होंगे। चार बेड डायलिसिस और दस इमरजेंसी के होंगे। चार बाल चिकित्सा आईसीयू और चार बाल चिकित्सा एचडीयू बेड भी इसमें शामिल होंगे। दो ऑपरेशन थिएटर और पॉइंट ऑफ केयर लैब जैसी अन्य व्यवस्थाएं भी प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed