फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man had hidden four lakh rupees at his sister s house after stealing the money

एक भाई ऐसा भी: चोरी कर बहन के घर छिपा दिए थे चार लाख रुपये, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 12 मामले

Sat, 29 Aug 2026 04:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sat, 29 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

19 अगस्त को 13 लाख रुपये चोरी मामले में फिरोज गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने करीब 5.90 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। फिरोज का भाई अभी फरार है।

विज्ञापन
Young man had hidden four lakh rupees at his sister s house after stealing the money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 19 अगस्त को 13 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी फिरोज (28) को गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपी के पास से 94 हजार रुपये और चोरी की रकम से खरीदी गई एक नई बाइक बरामद हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद 4 लाख रुपये और बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

आरोपी ने चोरी के बाद चार लाख रुपये चुपचाप बहन को बिना बताए उसके गोदाम में छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद पप्पू कॉलोनी गाजियाबाद से रकम बरामद कर ली है। बाकी रुपये लेकर फिरोज का भाई फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब तक 4.94 लाख रुपये कैश और 96 हजार की एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 19 अगस्त को हर्ष विहार इलाके में कारोबारी प्रवीन कुमार के यहां से किसी ने 13 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने मामले में ऑन लाइन शिकायत दी। हर्ष विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

आरोपी फिरोज एरिया का पुराना चोर था। उसके खिलाफ पहले से 12 मामले दर्ज हैं और वह एरिया का घोषित बदमाश भी है। आरोपी के पास से उस समय 94 हजार रुपये, दूसरी जगह से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, कुछ चोरी के औजार व चोरी की रकम से खरीदी गई बाइक बरामद हुई। पुलिस ने अदालत में पेश कर उसकी दो दिन की रिमांड ली।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चार लाख रुपये चुपचाप अपनी बहन के गोदाम में छिपा आया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर बहन के गोदाम से रकम बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस ने बुलंदशहर और मेरठ में फिरोज के भाई की तलाश में छापेमारी की। फिलहाल वह अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed