Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Infrastructure of Delhi IGI Airport will be improved and taxiway will be redeveloped
{"_id":"69f61bab03ef41fb3f000c81","slug":"video-infrastructure-of-delhi-igi-airport-will-be-improved-and-taxiway-will-be-redeveloped-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा, टैक्सीवे का होगा पुनर्विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा, टैक्सीवे का होगा पुनर्विकास
नई दिल्ली। आईजीआई विमान संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार किया जाएगा। इसके तहत एयरसाइड क्षेत्र में टैक्सीवे ए, आर 6, आर 7 और उससे जुड़े इलाकों के पुनर्विकास का काम किया जाएगा। इससे उड़ानों की देरी में कमी आएगी और संचालन बेहतर होगा। इस परियोजना में पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर नई उच्च गुणवत्ता वाली सतह तैयार की जाएगी। टैक्सीवे की सतह को मजबूत करने के साथ-साथ जल निकासी प्रणाली (ड्रेनेज), आधुनिक लाइटिंग और स्पष्ट मार्किंग की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इससे खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में भी विमान संचालन बाधित नहीं होगा और पायलटों को बेहतर गाइडेंस मिल सकेगी। टैक्सीवे किसी भी एयरपोर्ट की रीढ़ माने जाते हैं, जहां से विमान रनवे, टर्मिनल और पार्किंग बे के बीच आवाजाही करते हैं। प्रबंधन का कहना है कि टैक्सीवे की स्थिति बेहतर होने से विमान की टैक्सीिंग का समय कम होता है, जिससे उड़ानों की समयबद्धता में सुधार आता है। इस विकास कार्य का सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। बेहतर और मजबूत टैक्सीवे के कारण विमान तेजी से रनवे तक पहुंच सकेंगे, जिससे उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में लगने वाला समय घटेगा। व्यस्त समय के दौरान एयर ट्रैफिक का प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा, जिससे एयरपोर्ट की संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं, प्रबंधन ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक पहल शुरू की है। इसके तहत एयरपोर्ट परिसर में थीम आधारित सजावट, सांस्कृतिक प्रदर्शन, लाइव इंस्टॉलेशन और इंटरैक्टिव कार्यक्रम किए जाएंगे। यह पहल खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि उन्हें भारत की सांस्कृतिक विविधता और आधुनिकता की झलक एक जगह ही दिख सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।