Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Gurdwara Guru Singh Sabha celebrated Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji with great enthusiasm
{"_id":"6b0c2dbc7e38597c5b0c6f94","slug":"video-gurdwara-guru-singh-sabha-celebrated-prakash-parv-of-guru-nanak-dev-ji-with-great-enthusiasm-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उल्लास के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उल्लास के साथ मनाया
शाहदरा स्थित वेस्ट रोहताश नगर के शाहीन मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा पिछले 65 साल से प्रकाश पर्व का आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके संदेशों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगत ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा समिति संरक्षक जसबीर सिंह बेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को याद किया गया। उन्होंने बताया कि 65 सालों से चली आ रही यह परंपरा गुरुद्वारे की धार्मिक और सामाजिक विरासत को भी दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।