Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Bharat Gaurav Deluxe Train will operate Sapta Jyotirlinga Mahayatra starting September 25
{"_id":"6a74ba8600f7e8716b0385e2","slug":"video-bharat-gaurav-deluxe-train-will-operate-sapta-jyotirlinga-mahayatra-starting-september-25-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर से सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा कराएगी भारत गौरव डीलक्स ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर से सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा कराएगी भारत गौरव डीलक्स ट्रेन
25 सितंबर से सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा कराएगी भारत गौरव डीलक्स ट्रेन। यह ट्रेन 11 दिन में 3 राज्यों के 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। 25 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग से यह ट्रेन रवाना होगी। इसका किराया 88,810 रुपये से शुरू होगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम और मध्य भारत के लिए नया रेल आधारित टूर सर्किट सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा शुरू करने जा रहा है। 11 दिन की यह यात्रा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी और दिल्ली लौटकर समाप्त होगी। मध्य प्रदेश में उज्जैन, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को खंडवा जाया जाएगा। गुजरात में ट्रेन द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी देवी मंदिर के साथ नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका के दर्शन होंगे। इसके बाद सोमनाथ मंदिर और भालका तीर्थ के दर्शन कराए जाएंगे। महाराष्ट्र में यह ट्रेन भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेगी। यहां यूनेस्को विश्व धरोहर एलोरा का कैलाश मंदिर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग देखे जाएंगे। अंतिम पड़ाव गोदावरी किनारे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी के दर्शन होंगे। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए वापस लौटेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।