फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in Model Town building due to short circuit police rescue 30 people safely

दिल्ली के मॉडल टाउन में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से इमारत में उठीं लपटें, अंदर थे 30 लोग; इन तीन ने निभाया फर्ज

Fri, 25 Sep 2026 04:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

पुलिस की इस मुस्तैदी और टीम वर्क के कारण कुल 30 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। समय रहते पुलिस के पहुंचने और तुरंत शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन से किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Fire breaks out in Model Town building due to short circuit police rescue 30 people safely
मॉडल टाउन स्थित एक इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण शनिवार को भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और अंदर फंसे सभी 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन

इस तरह बचाई गई लोगों की जान
दोपहर करीब 01:58 बजे मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। मॉडल टाउन थाने के बीट ऑफिसर हेड कांस्टेबल पवन सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक गिरि को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ अशोक गिरि ने बिना देर किए पीसीआर कॉल की और संबंधित आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट किया। इसके बाद, इंस्पेक्टर अशोक गिरि अपनी टीम- हेड कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल चंदर पाल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित निकाला गया बाहर
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। प्रभावित इमारत के साथ-साथ आसपास की सटी हुई इमारतों में मौजूद लोगों को भी पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

30 लोगों का हुआ रेस्क्यू
पुलिस की इस मुस्तैदी और टीम वर्क के कारण कुल 30 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। समय रहते पुलिस के पहुंचने और तुरंत शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन से किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इलाके के लोगों ने पुलिसर्किमयों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की जमकर सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed