Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Patients and their attendants can stay at AIIMS rest house to protect themselves from cold
{"_id":"6955515eaa3204af58048446","slug":"video-patients-and-their-attendants-can-stay-at-aiims-rest-house-to-protect-themselves-from-cold-2025-12-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: ठंड से बचने के लिए एम्स विश्राम सदन में ठहर सकेंगे मरीज और तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ठंड से बचने के लिए एम्स विश्राम सदन में ठहर सकेंगे मरीज और तीमारदार
ठंड से बचने के लिए एम्स विश्राम सदन में ठहर सकेंगे मरीज और तीमारदार
एम्स दिल्ली में उपचार के लिए दूरदराज से आने वाले मरीज और उनके तीमारदार कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए एम्स के विश्राम सदन में ठहर सकते है। एम्स के अलग-अलग विश्राम सदन में 1500 बेड ठहरने के लिए उपलब्ध है। एम्स मुख्य और झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में स्थित विश्राम सदन में रहने की सुविधा उपलब्ध है। एम्स के विश्राम सदनों में मरीज और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए डॉरमेट्री रूम और एक से लेकर चार बेड वाले रूम की व्यवस्था है। सभी सदनों में कुल 1500 बेड उपलब्ध है जो एकदम साफ-सुथरे और रहने के लिए आरामदायक है। मरीज डॉक्टर से लिखवाकर विश्राम सदन में रहने की सुविधा का लाभ ले सकते है। एम्स के श्री साईं विश्राम सदन में 100 बेड और राजगढ़िया विश्राम सदन में 149 बेड, ट्रामा सेंटर के पीछे वाले पावरग्रिड विश्राम सदन में 281 बेड, सीआरपीएफ द्वारा तैयार आश्रय शेल्टर में 180 के करीब बेड उपलब्ध है। जबकि झज्जर वाले इंफोसिस विश्राम सदन में 806 बेड उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।