{"_id":"6b030e5e4de705ab6206f220","slug":"temperature-in-capital-could-drop-below-10-degrees-over-next-48-hours-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड: अगले 48 घंटे में 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है पारा, कोहरा भी करेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड: अगले 48 घंटे में 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है पारा, कोहरा भी करेगा परेशान
Sun, 22 Nov 2026 09:17 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:17 PM IST
सार
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली का तापमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में मंगलवार को रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न के असर से ठंडी तेज हवाएं चलने और सुबह-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरी तरफ, पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, सुबह के समय कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है।
विज्ञापन
इसके चलते 24 नवंबर को अधिकतर स्थानों पर कुहासा छाया रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम स्तर पर कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इस दौरान ठंडी तेज हवाएं चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने का अनुमान जताया जा रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।
विज्ञापन
