{"_id":"6942c6069aeb08165006d7bc","slug":"video-doctors-at-aiims-to-go-on-winter-leave-from-next-week-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: अगले हफ्ते से एम्स में डॉक्टर शीतकालीन अवकाश पर, मरीजों को हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: अगले हफ्ते से एम्स में डॉक्टर शीतकालीन अवकाश पर, मरीजों को हो सकती है परेशानी
एम्स में अगले हफ्ते मंगलवार से डॉक्टर शीतकालीन अवकाश पर जा रहे हैं। जिसके चलते मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि एम्स ने सभी केंद्र और विभाग प्रमुखों को शीतकालीन अवकाश की अवधि के दौरान 50 फीसदी संकाय सदस्यों के ड्यूटी पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए है। जिससे विभाग के कामकाज में कोई बाधा पैदा न हो। एम्स फैकल्टी सदस्यों के अवकाश पर जाने के संबंध में ज्ञापन भी जारी किया गया है। एम्स में अलग-अलग दो सत्रों में 50 फीसदी डॉक्टर अवकाश पर जाएंगे। पहले सत्र में 23 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक और दूसरे सत्र में दो जनवरी से लेकर दस जनवरी तक डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। एम्स ने अवकाश पर जाने 63 विभाग और केंद्रों के डॉक्टरों की सूची भी जारी की है। जिसमें अवकाश पर जाने वाले डॉक्टरों का ब्यौरा दिया गया है। एक सत्र में करीब 300 से अधिक डॉक्टर अवकाश पर जा रहे हैं। एम्स ने सभी संकाय सदस्यों से अनुरोध किया है कि वह शीतकालीन अवकाश पर जाने से पहले अपना प्रस्थान विवरण, संपर्क पता और टेलीफोन नंबर जरूर दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।