{"_id":"69df9613965693fa310b1fef","slug":"video-delhis-air-quality-deteriorates-again-aqi-reaches-204-after-six-days-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI Today: छह दिन बाद दिल्ली की सांस फिर फूली, NCR में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AQI Today: छह दिन बाद दिल्ली की सांस फिर फूली, NCR में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब; देखें वीडियो
दिल्ली में हवा की गति कम होने के चलते फिजा छह दिन के बाद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 73 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 296 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 262, गाजियाबाद में 260 और नोएडा में 221 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 163 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3900 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 25500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 221.3 और पीएम2.5 की मात्रा 83.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हवा फिर से मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।