फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused in social media influencer's murder shot in an encounter.

दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पकड़ा गया इमरान

Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

आरोपी इमरान को पिश्चम जिला पुलिस टीम ने राजौरी गार्डन इलाके में वृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया है। इमरान के पैर में गोली लगी है आैर उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Accused in social media influencer's murder shot in an encounter.
demo - फोटो : ANI

विस्तार

तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की उसी के दोस्त ने हत्या कर दी थी। आरोपी इमरान को पिश्चम जिला पुलिस टीम ने राजौरी गार्डन इलाके में वृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया है। इमरान के पैर में गोली लगी है आैर उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


  पुलिस की कई टीमें आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तलाश कर रही थीं। घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। आशंका है कि दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है। 
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार शाम 7.24 बजे तिलक नगर थाना पुलिस को महावीर नगर में एक लड़की को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल मुस्कान को उसके परिवार वाले जनकपुरी के अमर लीला अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां निरीक्षण कर साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि घटना के समय मुस्कान घर से अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी उस पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। 

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि मुस्कान दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग से स्नातक दूसरे वर्ष की छात्रा थी। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का काम भी करती थी। वह अपनी मां, दो बहनों और भाई के साथ महावीर नगर में रहती थी। उसने बताया कि उसकी बहन पास के ही इलाके में रहने वाले आकिब उर्फ इमरान नाम के एक लड़के को जानती थी।

इमरान जिम ट्रेनर था, जहां मुस्कान जाती थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी। भाई ने इमरान पर उसकी हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भागता हुआ कैद हुआ है। 

चैट से हुआ हत्या के कारणों का खुलासा 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि घटना के समय मुस्कान की मां सब्जी लेने के लिए घर से बाजार गई थी। जबकि उसकी एक बहन अनामिका मॉडलिंग शूट के लिए अपनी एक और बहन के साथ चंडीगढ़ पंजाब गई थी। आरोपी अपने साथ ही चाकू लेकर आया। मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था। दरवाजे पर कोई जबरदस्ती के निशान नहीं मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी मुस्कान का फोन लेकर भाग गया। जिसे वह कुछ दूर जाने के बाद फेंक दिया।

पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया। फोन में दोनों के बीच हुए चैट मिले हैं, जिसमें दूसरे लड़के से बात-चीत को लेकर इमरान के साथ विवाद का पता चला था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि इमरान अपने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सेवन जोन नाम के जिम में ट्रेनर का काम करता था। ड्रग एडिक्ट हाेने की वजह से उसने करीब डेढ़ माह पहले खुदकुशी का प्रयास किया था। जिसके बाद जिम ने उसे काम से निकाल दिया था। तब से वह बेरोजगार था।


आरोपी ड्रग एडिक्ट और उस पर दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग एडिक्ट है और उस पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का भी एक मामला दर्ज है। मृतका के एक दोस्त ने बताया कि आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने के लिए उसे पकड़ लेता था। बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था। मुस्कान के परिवार वालों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed