Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Former district councilor accused CIA police staff of misbehavior and assault met DSP
{"_id":"68b071a6cc0938c23808d510","slug":"video-former-district-councilor-accused-cia-police-staff-of-misbehavior-and-assault-met-dsp-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: पूर्व जिला पार्षद ने सीआईए पुलिस स्टाफ पर बदसलूकी व मारपीट का आरोप, डीएसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: पूर्व जिला पार्षद ने सीआईए पुलिस स्टाफ पर बदसलूकी व मारपीट का आरोप, डीएसपी से की मुलाकात
पुन्हाना के इंदाना गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद और सरपंच रह चुके आजाद ने पुनहाना सीआईए स्टाफ पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने ना केवल उन्हें पीटा बल्कि उनके भाईयों के साथ भी मारपीट की। इसमें वो बेहोश हो गए जिसके बाद उसके भाईयों ने उन्हें फरीदाबाद एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मारले को लेकर गुरूवार को पीडित पुन्हाना विधायक इलियास खान सहित इलाके के गणमान्य लोगों के साथ पुन्हाना डीएसपी जितेन्द्र राणा से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी से मुलाकात के बाद पूर्व जिला पार्षद आजाद खान ने बताया कि उनका भाई बिछोर रोड पर स्थित एक बर्फ फैक्ट्री के पास बैठे था, तभी पुन्हाना सीआईए स्टाफ की टीम उनके भाई को उठाकर ले गई। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने फोन कर उनसे मिलने के लिए कहा। जब वो अपने भाई से मिलने के लिए पुन्हाना सीआईए पुलिस के कार्यालय में आए तो वहां नियुक्त पुलिस कर्मचारी धमेन्द्र, यशपाल, विनीत सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और उसके भाईयों व उसके साथ मारपीट की। पूर्व जिला पार्षद का कहना है कि उसका भाई किसी भी मुकदमे व अपराध में संलिप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पुन्हाना सीआईए टीम का इंचार्ज संदीप मोर है जो कार्यालय में कभी कभार ही आते है। ऐसे में यहां नियुक्त पुलिस कर्मचारी अपराधियों को उठाकर लाते है और उनसे दो दो लाख रुपये लेकर छोड देते है। पूर्व जिला पार्षद के समर्थन में आए विधायक इलियास खान ने कहा कि पुलिस का यह रवैया बिल्कुल सही नहीं है और इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी कार्यालय के मार्फत उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो साक्ष्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। पूर्व जिला पार्षद व विधायक भी उनसे मिले जिन्हें निष्पक्ष जांच को भरोसा दिया है।- जितेन्द्र राणा, डीएसपी पुन्हाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।