{"_id":"6841a7de4d0b44fd3f0ebfc9","slug":"video-work-on-construction-of-athletics-track-begins-in-noida-stadium-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक बनने का काम शुरू, अक्तूबर तक होगा पूरा, इतने करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक बनने का काम शुरू, अक्तूबर तक होगा पूरा, इतने करोड़ होंगे खर्च
नोएडा में जिले का पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनना शुरू हो गया है। इसे सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में ट्रैक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक एजेंसी को टेंडर दे दिया है। इस ट्रैक की लंबाई 300 मीटर होगी। जिसके निर्माण की लागत करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में मदद मिलेगी और खेल में उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक को नोएडा स्टेडियम में स्केटिंग रिंग के पास खाली स्थान पर बनाया जा रहा है। इसमें रामलीला मैदान का भी कुछ हिस्सा आएगा और शूटिंग रेंज की ओर जाने सड़क खत्म हो जाएगी। जिसके बदले में नए संपर्क मार्ग तैयार किए जाएंगे। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के की घोषणा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने 9 अगस्त 2023 को की थी। जिसके बाद यहां की विस्तृत रुपरेखा तैयार कर इस पर काम शुरू किया गया। आखिरकार बृहस्पतिवार से ट्रैक तैयार करने के लिए जमीन खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल नोएडा में किसी स्टेडियम या ग्राउंड पर कोई ट्रैक नहीं है। यह जिले का पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा। हालांकि ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक है, लेकिन यह ट्रैक मिट्टी का बना है। प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि निर्माण एजेंसी का चयन कर काम शुरू करा दिया गया है। नोएडा स्टेडियम में बनने शुरू हुए सिंथेटिक ट्रैक से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण से नोएडा के करीब 200 से अधिक राज्य व राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को फायदा होगा। सिथेंटिक ट्रैक का इस्तेमाल 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और बाधा दौड़ समेत अन्य खेलों के लिए किया जा सकेगा। इसके बीच में खाली हिस्से पर लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, शॉटपुट, भाला फेंक और पोल वॉल्ट खेल का आयोजन हो सकता है। सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में और सुधार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।