{"_id":"6ae5854fe78f293ca10d2e54","slug":"video-scientists-have-identified-specific-cells-within-tumors-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:36 AM IST
Link Copied
एक मां, बेटी, बहन या पत्नी... ब्रेस्ट कैंसर का नाम सुनते ही पूरे परिवार की जिंदगी बदल जाती है,लेकिन अब वैज्ञानिकों की एक नई खोज उम्मीद जगा रही है। ट्यूमर के भीतर मौजूद कुछ खास कोशिकाएं बीमारी के फैलने से पहले ही खतरे का संकेत दे देंगी। वैज्ञानिकों ने ट्यूमर के भीतर मौजूद कुछ ऐसी खास कोशिकाओं की पहचान की है, जो कैंसर के आक्रामक व्यवहार और उसके फैलने की क्षमता को समझने में अहम साबित हो सकती हैं। यह शोध भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद बन सकता है। जीबीयू में चल रही ‘इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन कैंसर रिसर्च कार्यशाला में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के डीन प्रो. चंडी सी. मंडल ने पेश की है।
उन्होंने शोध में ब्रेस्ट ट्यूमर के भीतर कोशिकाओं की एक विशेष उप-आबादी की पहचान की गई है। आमतौर पर किसी ट्यूमर को एक गांठ के रूप में देखा जाता है, लेकिन उसके भीतर कई तरह की कोशिकाएं मौजूद होती हैं। इनमें कैंसर कोशिकाओं के साथ आसपास के ऊतकों से आने वाली स्ट्रोमल कोशिकाएं भी शामिल होती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर के विकास और उसके व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं। शोध की खास बात यह है कि पहचानी गई नई कोशिका उप-आबादी आसपास के सामान्य ऊतकों से नहीं, बल्कि मूल कैंसर कोशिकाओं से ही विकसित हुई है। इनका फेनोटाइप यानी जैविक स्वरूप दूसरी कोशिकाओं से अलग है। ये कोशिकाएं ट्यूमर की आक्रामकता और मेटास्टेसिस की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
विशेष कोशिकाओं को अलग करने का किया काम
प्रो. चंडी सी. मंडल ने बताया कि डाइनाबीड़-एंटीबॉडी तकनीक की मदद से ब्रेस्ट कैंसर के जटिल ऊतकों से इन विशेष कोशिकाओं को अलग करने का काम किया है। इसके बाद सेल कल्चर और पशु मॉडल पर किए गए प्रयोगों में इन कोशिकाओं की ट्यूमर बनाने की क्षमता सामने आई है। इस खोज का सबसे अहम पहलू यह है कि भविष्य में इन विशेष कोशिकाओं की मौजूदगी मरीजों के रक्त में तलाशने की संभावना है। यदि सफलता मिलती है, तो ब्रेस्ट कैंसर के हड्डियों तक फैलने के खतरे का शुरुआती संकेत मिल सकता है। इससे डॉक्टरों को मरीजों की निगरानी और उपचार की बेहतर रणनीति तैयार करने में मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।