फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida PNB scam Financial irregularity 35 crore customers express resentment CBI registers an FIR

ग्रेटर नोएडा पीएनबी घोटाला: 35 करोड़ की हेराफेरी, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, ग्राहकों में इस बात की बेचैनी

Fri, 30 Oct 2026 06:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 06:49 PM IST
सार

पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा शाखा में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब सीबीआई की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
Greater Noida PNB scam Financial irregularity 35 crore customers express resentment CBI registers an FIR
पीएनबी घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा शाखा में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब सीबीआई की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन


ऐच्छर गांव स्थित पीएनबी शाखा में 35 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का आरोप है। इस घटना से खाताधारकों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोग अपने खातों में जमा रकम की जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। कुछ पासबुक में एंट्री कराने के लिए कतार में हैं। कई खाताधारक बची हुई पूंजी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें अपनी जमा रकम के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रकम नहीं मिलने से परेशान कुछ खाताधारकों ने बैंक परिसर में धरना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


खाताधारकों को सता रहा डर
बैंक पहुंच रहे खाताधारकों को अपनी मेहनत की कमाई की चिंता है। कई लोगों ने भविष्य की जरूरतों के लिए रकम जमा की थी। घोटाले की जानकारी के बाद उन्हें पूंजी डूबने का डर सता रहा है। वे पासबुक अपडेट कराकर शेष रकम और निकासी की संभावना जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित जितेंद्र की आपबीती
बैंक शाखा में लोगों की भीड़ जुटी रही। खाताधारक बैंककर्मियों से खातों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। एक पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि उनके बचत खाते में 17 लाख 26 हजार रुपये जमा थे। अब उनके खाते में केवल 26 हजार रुपये ही बचे हैं। जितेंद्र को रकम निकलने का कोई संदेश भी नहीं मिला था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed