{"_id":"6ae599ea921c1ba37401ca7b","slug":"video-pnb-fraud-account-holders-yet-to-receive-their-full-amount-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएनबी धोखाधड़ी : खाताधारकों को अब तक नहीं मिली पूरी रकम, आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी धोखाधड़ी : खाताधारकों को अब तक नहीं मिली पूरी रकम, आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर गांव स्थित शाखा में खाताधारकों की रकम में हेराफेरी के मामले में पीड़ितों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाताधारकों का आरोप है कि बैंक की ओर से उन्हें उनकी पूरी धनराशि वापस नहीं की जा रही है। कुछ खाताधारकों को रकम लौटाई गई है, लेकिन कई लोगों का पैसा अब भी फंसा हुआ है।
पीड़ितों का कहना है कि बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें शेष रकम वापस मिलने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से खाताधारकों में नाराजगी है।
खाताधारकों के मुताबिक उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई बैंक में सुरक्षित रखने के लिए जमा की थी, लेकिन कथित हेराफेरी के चलते अब उन्हें अपनी ही रकम वापस पाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई पीड़ितों को आशंका है कि कहीं उनकी पूरी जमा पूंजी वापस मिलने में लंबा समय न लग जाए। उनका कहना है कि बैंक प्रबंधन की ओर से जल्द भुगतान का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।