{"_id":"6a9181bb612764a1260536ae","slug":"video-police-remained-active-to-manage-traffic-arrangements-in-greater-noida-on-raksha-bandhan-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: रक्षा बंधन पर पुलिस रही चौकस, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के एसीपी ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: रक्षा बंधन पर पुलिस रही चौकस, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के एसीपी ने संभाला मोर्चा
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:10 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहनों के अपने भाइयों के घर आने-जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। जिसके चलते शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी देखी गई। त्योहार के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या यातायात जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर रखे थे।
सुबह करीब छह बजे से ही शहर के परी चौक, अल्फा चौक, सूरजपुर, जीरो प्वाइंट, कासना, तिलता सहित सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बैरिकेड लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जिससे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर समय रहते नजर रखी जा सके। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुस्तैदी से जुटे रहे। रक्षा बंधन के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां अकेले या समूह में सफर करती हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष निगरानी रखी गई। इसके अलावा कासना बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन के नीचे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यातायात पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने देने का पूरा प्रयास किया। वहीं एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद ने दादरी में मोर्चा में संभाला। दादरी में बल अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उन्होंने लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने की अपील लाउडस्पीकर के माध्यम से की। इसके अलावा समय पर बस बुलाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। वहीं परी चौक पर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए पीए सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया गया। कई स्थानों पर सिविल पुलिस के साथ यातायात पुलिसकर्मी हाथों में डंडा लिए वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते नजर आए। इसके साथ ही पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।