{"_id":"6af5d55b164bbf9d4e0226f3","slug":"video-pnb-scam-bank-sets-up-committee-to-recover-interest-amount-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला: ब्याज की रकम लौटाने के लिए बैंक ने बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी घोटाला: ब्याज की रकम लौटाने के लिए बैंक ने बनाई समिति
पीएनबी के ऐच्छर गांव स्थित सेक्टर-पाई शाखा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के पीड़ित खाताधारकों को अब मूलधन के बाद ब्याज की रकम वापस मिलने की उम्मीद जगी है। बैंक प्रबंधन ने खाताधारकों को ब्याज की रकम लौटाने के लिए एक समिति गठित की है। समिति ब्याज से संबंधित दावों और खातों का मिलान कर आगे की प्रक्रिया तय करेगी।
बैंक में हुए घोटाले के बाद से खाताधारक अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। बैंक प्रबंधन की ओर से अब तक 60 प्रभावित खाताधारकों में से 59 को उनकी रकम वापस की जा चुकी है। हालांकि, एक खाताधारक को अब भी अपनी रकम मिलने का इंतजार है। बैंक की ओर से शेष खाताधारक की रकम लौटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है।
वहीं, अब तक जिन खाताधारकों को रकम वापस मिली है, उनमें से अधिकांश को केवल मूलधन ही लौटाया गया है। एफडी और जमा खातों पर मिलने वाला ब्याज अभी वापस नहीं किया गया है। इसको लेकर खाताधारक लगातार बैंक अधिकारियों से मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि बैंक में जमा रकम पर नियमानुसार मिलने वाला ब्याज भी उन्हें मिलना चाहिए।
बैंक प्रबंधन ने अब इस दिशा में कदम उठाते हुए समिति बनाई है। समिति खाताधारकों के ब्याज से जुड़े मामलों की जांच करेगी। इसके बाद ब्याज की रकम लौटाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। खाताधारकों को उम्मीद है कि समिति की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और उन्हें उनकी जमा पूंजी के साथ ब्याज की रकम भी वापस मिल सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।