{"_id":"6abbaed36a39820ede00ce76","slug":"video-people-disappointed-over-demolition-of-temple-in-civtech-stadia-society-noida-sector-79-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: चार साल से मंदिर का इंतजार, टूटने की कार्रवाई से मायूस हुए बुजुर्ग और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: चार साल से मंदिर का इंतजार, टूटने की कार्रवाई से मायूस हुए बुजुर्ग और बच्चे
नोएडा सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी में सोमवार को मंदिर को ध्वस्त करने पहुंची नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की टीम को निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बाद टीम कार्रवाई किए बिना वापस लौट गई। इसके बाद सोसाइटी के कई निवासी मायूस नजर आए। खासकर वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि वे करीब चार साल से सोसाइटी में मंदिर बनने का इंतजार कर रहे थे। करीब एक साल से मंदिर का निर्माण चल रहा था और इसे देखकर बुजुर्ग काफी खुश थे। निवासियों के अनुसार करीब 400 लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और चंदा जुटाकर मंदिर का निर्माण कराया था। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के मंदिर तोड़ने की कार्रवाई दुखद है। छोटे बच्चे भी कार्रवाई को लेकर मायूस दिखे। निवासियों ने सवाल उठाया कि यदि निर्माण गलत था तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोसाइटी में मंदिर की बात कहते हैं, फिर उनकी सोसाइटी का मंदिर क्यों तोड़ा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।