{"_id":"6870f91d814a42d5020f165f","slug":"video-overflowing-sewer-and-dilapidated-park-in-greater-noida-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में ओवरफ्लो सीवर और बदहाल पार्क बने सेक्टर पी-3 का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में ओवरफ्लो सीवर और बदहाल पार्क बने सेक्टर पी-3 का बुरा हाल
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:14 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 के निवासी बुनियादी सुविधाओं को तरस गए है। निवासियों को प्राधिकरण की ओर से कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सेक्टर में बने पार्क देखरेख के अभाव में बदहाल हो गए है। वहीं, सेक्टर में ओवरफ्लो सीवर निवासियों के लिए सिरदर्द बने हुए है। निवासियों का आरोप है कि बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत कर चुके है। लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है। कोई भी अधिकारी यहां पर फैली अव्यवस्थाओं को देखने तक नहीं आया है। अमर उजाला सेक्टर संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने बताया कि सेक्टर में सड़कें टूटी हुई हैं। पार्क बदहाल हो गए है। सोमवार को भी पार्क में बने फुव्वारे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। ड्रेन खुले हुए हैं। साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही गंदे पानी का जमावड़ा होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोगों को मलेरिया व डेंगू बीमारी का डर सता रहा है। सेक्टर में खाली पड़ी मकानों में सांप-बिच्छू पनप रहे हैं, जिसके कारण बच्चे बाहर निकलने से डरते है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सेक्टरवासी प्राधिकरण की अनदेखी व लापरवाही के शिकार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।