{"_id":"688e2868afed9c5e4f0aadbd","slug":"video-organizing-a-musical-evening-of-sur-sang-sawan-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब का बजायो श्याम बांसुरिया ठुमरी पर श्रोता झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब का बजायो श्याम बांसुरिया ठुमरी पर श्रोता झूमे
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:32 PM IST
Link Copied
वेदान्त पाठशाला स्कूल ग्रेटर नोएडा एवं शाम्भवी क्रिएटिव फाउन्डेशन की ओर से सुर संग सावन संगीत संध्या का आयोजन किया गया। सुर संग सावन संगीत संध्या का प्रस्तार बनारस घराने के प्रसिद्ध गायक एवं कम्पोज़र बृजेश मिश्र ने अपनी सुरीली आवाज से शाम को सुरमय बना दिया। सभी श्रोता और स्कूल के उपस्थित अभिभावक रसविभोर हो गए। राग खमाज पर आधारित ठुमरी अब का बजायो श्याम बांसुरिया से किया। सावन माह में विशेष रूप से गाई जाने वाली कजरी और झूला को अपनी आंचलिक महक और बोल बनाव, मींड और काकु-भेद के साथ मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया। वेदांत पाठशाला एवं शाम्भवी क्रिएटिव फाऊंडेशन का उद्देश्य है कि इस तरह के सांस्कृतिक उपक्रमों के द्वारा भारतीय संस्कृति की समझ युवाओं में जागृत की जाय। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को और बेहतर बनाते हैं। इस मौैके पर तृप्ति तिवारी व सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ शाम्भवी शुक्ला मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।