फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   200 kg of adulterated paneer destroyed in Dadri.

Noida News: दादरी में 200 किग्रा मिलावटी पनीर कराया नष्ट

Tue, 25 Aug 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
200 kg of adulterated paneer destroyed in Dadri.
ग्रेनो की दुकान से 100 किग्रा बूंदी भी जब्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को दादरी में 200 किग्रा मिलावटी पनीर नष्ट किया। वहीं ग्रेनो वेस्ट की एक दुकान पर 100 किग्रा बूंदी जब्त की गई है। पनीर व बूंदी समेत 9 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चल रहा है।टीम ने ग्रेनो वेस्ट में पुस्ता के पास एमके स्वीट के मालिक आजाद की लड्डू की दुकान की जांच की। वहां लड्डू बनाने के लिए बूंदी तैयार की जा रही थी। प्राथमिक जांच में मिलावट व रंग का प्रयोग अधिक मिला, जिसके बाद 100 किग्रा बूंदी जब्त की गई। वहीं हरियाणा के मेवात से पनीर लेकर एक कार दादरी पहुंची। कार रबूपुरा के मेंहदीपुर बांगर निवासी नजाकत उर्फ भोला की थी। इसमें 200 किग्रा पनीर मिला, जो मिलावटी व दूषित था, जिसे टीम ने नष्ट किया। वहीं टीम ने ग्रेटर नोएडा में मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के पास स्थित समा असली मुरादाबादी चिकन बिरयानी से एक नमूना लिया है। गौड़ सिटी स्थित हीरा स्वीट्स से प्याज कचौरी का नमूना भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed