Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Noida Eye Care Launched with the Goal of Enlisting 100 000 Volunteers Over Five Years in Noida
{"_id":"69f8e6890fbb55711a03aeba","slug":"video-noida-eye-care-launched-with-the-goal-of-enlisting-100-000-volunteers-over-five-years-in-noida-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: पांच साल में एक लाख वालंटियर बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा आई केयर का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पांच साल में एक लाख वालंटियर बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा आई केयर का आगाज
नोएडा में नोएडा आई केयर जन-अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर को स्वच्छ, संवेदनशील, जागरूक एवं सहभागी नागरिकता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से किया गया। यह पहल केवल किसी एक संस्था का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नोएडावासी की सामूहिक जिम्मेदारी और जनआंदोलन के रूप में सामने आई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों जिसमें कॉरपोरेट्स, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, अस्पताल, सामाजिक संगठन, युवा एवं जागरूक नागरिकों—की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी से आनंद चौहान नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महासचिव महेश सक्सेना, डॉ. प्रभात कुमार, दिलीप पटेल, डॉ. अमित मुखर्जी एवं प्रभाकर वत्स सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्धारित पाँच प्रमुख फोकस एरिया पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा शपथ भी दिलाई गई। साथ ही इस संकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों से हस्ताक्षर भी कराए गए, जिससे उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर, अनुशासित एवं संवेदनशील बनाने के अपने संकल्प को औपचारिक रूप दिया। लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी स्वच्छ शहर, सशक्त सभ्यता एक साफ़ शहर केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं होता बल्कि यह जागरूक नागरिकों, स्वस्थ समाज और सशक्त सभ्यता की पहचान होता है।
इसी भावना के साथ नोएडा लोकमंच ने यह पह की है इस दौरान कवि विनोद पांडेय ने बताया कि पांच साल में एक लाख वालंटियर जोडने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को जिसने भी देखा उसने जमकर तारीफ की लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम की तारीफ हो रही है वही महेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस बेहतर मुहिम में जुडने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।