{"_id":"69456600f90e05578b0b0161","slug":"video-karnataka-governor-thawar-chand-gehlot-in-greater-noida-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, बोले- सफलता के साथ संवेदनशीलता भी बेहद जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, बोले- सफलता के साथ संवेदनशीलता भी बेहद जरुरी
सफलता के साथ संवेदनशीलता भी बेहद जरुरी है। कई बार सफलता के चक्कर में हम संवेदनशीलता ही भूल जाते हैं। हमें संवेदनशीलता रखनी होगी। जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आना होगा। युवाओं की ऊर्जा और आकांक्षाओं से भारत भरा हुआ है। 21वीं सदी भारत की सही होने जा रही है। इसका नेतृत्व बच्चों आपको ही करना है। यह बातें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इकोटेक 11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल के रजत जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। शिक्षा हमें रोजगार के साथ सामाजिकता भी सिखाती है। विद्यालय व अभिभावकों के बीच समन्वय जीतना मजबूत होगा। बच्चों के बीच रिश्ते उतने ही गहरे होंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से भारत बौद्धिक संपदा का धनी रहा है। विश्व की सबसे पुरातन सभ्यता भारत की ही है। उन्होंने कहा कि ज्ञान व विज्ञान की परंपरा को साथ लेकर भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत को विकसित देश बनने से अब कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से लेकर भारतीयों ने हर क्षेत्र में अतुलनीय ज्ञान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि हमें यह कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि हमारी संस्कृति भारतीय ज्ञान परपंरा में निहित है। गुरु शिष्य परपंरा,वसुधैव कुटुंबकम के साथ ही हमें आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में सीनियर विंग के छात्राओं ने शिव थीम के अंतर्गत शिव के विविध रूपों गणेश वंदना, बम- बम महादेव, हर हर महादेव ,आदि योगी, नटराज ,देवों के देव महादेव, पिया घर आएंगे आदि गीतों के द्वारा प्रस्तुति दी। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने छात्राओं की प्रतिभा,अनुशासन और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति निष्ठा की सराहना की। सर्वश्रेष्ठ छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र आदि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय की संस्थापिका संतरा देवी, चेयरमैन विपिन भाटी, प्रबंधक सचिन चौधरी, डायरेक्टर प्रिंसिपल कविता चौधरी एवं प्रिंसिपल संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।