{"_id":"6ace2d15d0da8224b50405c8","slug":"scorpio-driver-arrested-for-stunting-in-greater-noida-car-seized-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खतरनाक स्टंट: स्कॉर्पियो को गोल-गोल घुमाया, फिर जिगजैग ड्राइविंग की; स्टंटबाज गिरफ्तार, कार भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खतरनाक स्टंट: स्कॉर्पियो को गोल-गोल घुमाया, फिर जिगजैग ड्राइविंग की; स्टंटबाज गिरफ्तार, कार भी सीज
Tue, 13 Oct 2026 06:38 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:38 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अमन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोसाइटी के बाहर स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहलोलपुर निवासी अमन यादव (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियो कार को भी सीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अमन यादव को सेक्टर-151 से गिरफ्तार किया गया। उसकी स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की के तहत कार को सीज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के बाहर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में काले रंग की दो स्कॉर्पियो को गोल-गोल घुमाते और तेज रफ्तार में जिगजैग तरीके से चलाते हुए देखा गया था। दोनों गाड़ियों पर काली फिल्म चढ़ी होने और एक वाहन पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
स्टंट के दौरान टायरों के घिसटने से तेज आवाज हो रही थी। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लोगों ने हादसे की आशंका जताई थी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।