Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Hand wash made by disabled children in Noida was honored by being presented on International Women Day
{"_id":"69ad962504ca54a247022de8","slug":"video-hand-wash-made-by-disabled-children-in-noida-was-honored-by-being-presented-on-international-women-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नोएडा में दिव्यांग बच्चों के बनाए हैंड वॉश भेंट कर दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नोएडा में दिव्यांग बच्चों के बनाए हैंड वॉश भेंट कर दिया सम्मान
नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन, सेक्टर 70 और संस्था की टीम ने पार्क में जाकर महिलाओं से सीधे संवाद किया और उन्हें विशेष रूप से तैयार किया गया हैंड वॉश उपहार स्वरूप भेंट किया। यह हैंड वॉश संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किया गया था, जिसे उन्होंने टीम के मार्गदर्शन में बनाया। इस पहल का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सम्मान देना था, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में समावेशिता का संदेश देना भी था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता और हाथ धोने की सही विधि के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विन्सम स्टेप्स की निदेशक पूनम मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट साक्षी भदोलिया, फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुश्मिता भाटी, विशेष शिक्षिका एलीका रावत, एडमिन हेड कृष्णा यादव और अभिनव सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि समाज की महिलाएं अपनी मेहनत, समर्पण और संघर्ष से निरंतर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना और दिव्यांग बच्चों की भागीदारी से तैयार सामग्री भेंट करना समाज में समानता, सहयोग और प्रेरणा का संदेश देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।