Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Guru Manyo Granth Chetna Samagam to be held in Noida on November 28–29; a grand Kirtan Darbar will take place
{"_id":"6b081fe98106e648ce07aa54","slug":"video-guru-manyo-granth-chetna-samagam-to-be-held-in-noida-on-november-28-29-a-grand-kirtan-darbar-will-take-place-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में 28-29 नवंबर को होगा गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम, होगा भव्य कीर्तन दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में 28-29 नवंबर को होगा गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम, होगा भव्य कीर्तन दरबार
आओ प्यारियो दसमेश जी वल्लों मुख लहर के तहत गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन नोएडा में किया जा रहा है। यह जानकारी नोएडा स्टेडियम में सरबत दा भला और समूह साध संगत नोएडा के पदाधिकारियों ने दी। समागम 28 और 29 नवंबर 2026, समय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक, स्थान नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 नोएडा, मुख्य वक्ता भाई साहिब भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले, अरदास उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। आयोजकों ने बताया कि यह समागम गुरु नानक नाम लेवा संगत को गुरबाणी, आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एनसीआर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम नोएडा स्टेडियम में हो रहा है। अमृत संचार 29 नवंबर को शाम 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब सेक्टर-12 नोएडा में आयोजित किया जाएगा। विशेष सहयोग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौतमबुद्ध नगर का रहेगा। नोएडा स्टेडियम आयोजको ने ब्रहस्पतिवार को जानकारी दी इस दौरान एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह, अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह अरोड़ा, गुलजीत सिंह, उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, अश्वनी सिंह, महासचिव हरमीत सिंह सग्गू, सचिव डिंपल आनंद, कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह एवं प्रिंट व सोशल मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों ने समस्त संगत, सभी धर्मों के श्रद्धालुओं और नोएडा वासियों से इस पावन समागम में परिवार सहित पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।