Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Greater Noida Authority conducted special cleanliness drive in industrial sectors On Gandhi Jayanti
{"_id":"6abf888fa3f368035f0a3048","slug":"video-greater-noida-authority-conducted-special-cleanliness-drive-in-industrial-sectors-on-gandhi-jayanti-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: गांधी जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: गांधी जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और अभियान की निगरानी के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्रों में यह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों, निर्माण साइटों, नालियों तथा खाली जगहों की सफाई के साथ-साथ एकत्रित ठोस अपशिष्ट और मलवे को सेग्रिगेट कर वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण भी किया जाएगा। सफाई के साथ ही सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इन जगहों पर प्राधिकरण की टीम नजर रखेगी और कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। विशेष स्वच्छता अभियान के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र में इकोटेक-1, इकोटेक-1 एक्सटेंशन-1, इकोटेक-1 एक्सटेंशन, इकोटेक-10, इकोटेक-11, इकोटेक-6, इकोटेक-7, इकोटेक-8 तथा उद्योग विहार (इकोटेक-2) सहित अन्य सेक्टर शामिल हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में इकोटेक-3 और इकोटेक-12 शामिल हैं। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस इस अभियान की खुद निगरानी कर रही हैं, ताकि कोई भी औद्योगिक सेक्टर इस स्वच्छता अभियान से अछूता न रहे। एसीईओ ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति ग्रेनो प्राधिकरण प्रतिबद्ध है। विशेष टीमों को तैनात कर सफाई सुनिश्चित कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।