{"_id":"6ae21719bfcf4823990fba81","slug":"video-gaur-underpass-built-at-a-cost-of-rs-100-crore-will-open-before-diwali-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ रुपये खर्च कर बना गौड़ अंडरपास दिवाली से पहले खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ रुपये खर्च कर बना गौड़ अंडरपास दिवाली से पहले खुलेगा
ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर बन रहे गौड़ अंडरपास को दिवाली से पहले शुरू करने की तैयारी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसका लोकार्पण करें। ग्रेनो प्राधिकरण ने इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अधिकारियों का दावा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अंडरपास के अंदर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही अंडरपास के ऊपर शेड लगाने का काम भी कमोबेश पूरा हो गया है। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी इस काम की खुद निगरानी कर रहे हैं। इस अंडपास से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गौड़ सिटी-1 या बिसरख की तरफ से आने वाला ट्रैफिक बिना बाधा के गुजर सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।