{"_id":"673dd97b03d3021ca3051ad0","slug":"video-four-inter-colleges-of-greater-noida-will-no-longer-be-made-examination-centers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा के चार इंटर कॉलेज अब नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा के चार इंटर कॉलेज अब नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:13 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने जिले के चार इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाने पर रोक लगा दी हैं। इन चारों कॉलेज ने बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण की प्रक्रिया को समय से पूरा नहीं किया था। जिस पर बोर्ड ने कार्रवाई की है। हालांकि स्थानीय शिक्षा विभाग का कहना है कि चारों इंटर कॉलेज को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था, लेकिन अब भविष्य में भी इनको परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही चारों से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।
यूपी बोर्ड ने मंगलवार को प्रदेश के 259 इंटर कॉलेजों की सूची जारी की हैं। इन कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने पर रोक लगाकर डिबार कर दिया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के चार इंटर कॉलेज शामिल हैं। जो मायचा का जवाहर इंटर कॉलेज, विशंभर दयाल राम मूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज सूरजपुर और पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चीती हैं। आरोप है कि कक्षा 9 और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण कराने में देरी कर दी थी। समय से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। जिस पर बोर्ड ने इनके खिलाफ कार्रवाई की हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा धर्मवीर सिंह का कहना है कि इस वर्ष के 61 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जा चुकी है। उसमें इन चारों कॉलेजों का नाम नहीं हैं। भविष्य में परीक्षा केंद्र बनाने के इनका नाम शामिल नहीं किया जाएगा। चारों इंटर कॉलेज को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया हैं। लापरवाही का कारण स्पष्ट करने के साथ जवाब देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।