Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Female students in Greater Noida receive information about safety and rights during a Dost Police program
{"_id":"6b043f94ffd1012bb702a881","slug":"video-female-students-in-greater-noida-receive-information-about-safety-and-rights-during-a-dost-police-program-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को मिली सुरक्षा- अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को मिली सुरक्षा- अधिकारों की जानकारी
पुलिस से डरने या झिझकने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। वे पुलिस को अपना दोस्त समझकर बिना किसी डर के अपनी समस्या बता सकती हैं। यह बातें थानाध्यक्ष नीलम राणा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल की छात्राओं से कहीं। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय हिम्मत से काम लेना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाता है तो उसके साथ आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए हर छात्रा को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और गलत बात का विरोध करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की शिकायत किसी भी थाने की महिला हेल्प डेस्क, महिला थाने, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल-112 पर की जा सकती है। यदि कोई फोन या मैसेज के माध्यम से परेशान करता है अथवा स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करता है तो छात्राएं तत्काल पुलिस की मदद ले सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह भी दी।
आरक्षी हिना सैनी ने कहा कि किसी भी असहज या मुसीबत भरी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करना चाहिए। पुलिस तत्काल सहायता के लिए पहुंचेगी। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की पहचान भी गोपनीय रखी जा सकती है। छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें पुलिस के कामकाज और व्यवहार को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने जाना कि पुलिस किस तरह लोगों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम करती है। इस मौके पर शिक्षिका मनीषा व सिंपल आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।