{"_id":"6aad377913672f6221048e9b","slug":"video-farmers-to-march-to-lucknow-on-september-20-over-demand-for-four-percent-of-land-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर 20 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर 20 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे किसान
ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण के बाद चार फीसदी भूखंड देने की मांग को लेकर प्रभावित किसान 20 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखेंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वहीं पर डेरा डालेंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। उनके द्वारा सामूहिक रूप से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
प्रकाश प्रधान सिरसा समेत किसानों ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जमीन अधिग्रहण के बाद उनको केवल 6 फीसदी ही भूखंड दिया था। जबकि उनको 10 फीसदी भूखंड दिया जाना है। चार फीसदी भूखंड नहीं देने के चलते लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। कई बार प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन किए गए है। हर बार उनको आश्वासन मिलते रहे हैं। आश्वासन को पूरा नहीं करने के चलते अब अपने मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के सामने अपनी बात रखेंगे। इसको लेकर 20 सितंबर को सवेरे 9 बजे करीब 150 किसानों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ के लिए कूच करेंगे। दो बसें अलग-अलग स्थानों से रवाना होंगे। उनके साथ ही कुछ किसान अपनी निजी वाहनों से भी लखनऊ पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि वे समाधान होने के बाद ही लखनऊ से वापस लौंटेगे। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे की रणनीति के तहत सभी दलों के जनप्रतिनिधियों का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।