Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Event organized by FirstOne Rehab Foundation in Noida on occasion of Children Day and Speech Therapy Day
{"_id":"6af84ff69f9d8cf4df03d784","slug":"video-event-organized-by-firstone-rehab-foundation-in-noida-on-occasion-of-children-day-and-speech-therapy-day-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस और स्पीच थेरेपी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस और स्पीच थेरेपी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 70 में शनिवार को बाल दिवस और स्पीच थेरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बीजीएम की डॉ. भावना आनंद रहीं। उनके साथ फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, चेयरमैन डॉ. महिपाल सिंह और स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्पीच थेरेपिस्ट कृष्णा यादव ने लगभग 80 बच्चों का परामर्श किया। माता-पिता को होम प्रोग्राम के लिए विस्तार से काउंसलिंग दी गई, ताकि घर पर भी बच्चों की स्पीच थेरेपी न रुके। कार्यक्रम में अभिभावकों की आंखें नम थीं। उन्होंने कहा -हम सिर्फ यही चाहते हैं कि हमारा बच्चा भी दूसरों की तरह बोले, खेले और स्कूल जाए। विशेषज्ञों ने चेताया कि बढ़ता हुआ स्क्रीन टाइम बच्चों में स्पीच डिले (देरी से बोलना) का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। बच्चे को मोबाइल नहीं, मां की गोद और पिता की बातचीत चाहिए। दिन में थोड़ी-सी बात ही बच्चे की सबसे बड़ी थेरेपी है। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को सलाह दी कि स्क्रीन टाइम सीमित करें और बच्चों से ज्यादा बात करें।अंत मे बाल दिवस का केक काटा गया। बच्चों, अभिभावकों और फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर उत्सव मनाया।फाउंडेशन का संकल्प है कोई भी बच्चा बोलने, समझने और सीखने में पीछे न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।