{"_id":"6a42946f9cf8ead797026e23","slug":"video-chilla-elevated-road-ramp-to-connect-delhi-and-noida-55-of-work-complete-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-नोएडा को जोड़ेगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का रैंप, 55 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-नोएडा को जोड़ेगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का रैंप, 55 फीसदी काम पूरा
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:21 PM IST
दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर के चिल्ला एलिवेटेड रोड के पहले रैंप का निर्माण सेक्टर-15 के सामने शुरू हो गया है। इस रैंप से दिल्ली के न्यू अशोक नगर व उद्योग मार्ग से आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड पर चढ़कर महामाया फ्लाईओवर की ओर जा सकेंगे। रैंप निर्माण को पिलर व पियर कैप के बाद गर्डर रख दिए गए हैं। तीन पिलर रैंप को शहदरा नाले के ऊपर से लाकर उद्योग मार्ग से मिलाने के लिए बनाए जा रहे हैं। इस तरह यह रैंप बनाया जाएगा। इसके अलावा चिल्ला एलिवेटेड रोड पर चार रैंप व एक लूप और बनना प्रस्तावित हैं।
नोएडा प्राधिकरण का दावा है कि 892.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 5.570 किलोमीटर लंबे 6 लेन एलिवेटेड रोड का लगभग 55 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।