{"_id":"6a42350ad933bab7880083c3","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4446938-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का छात्र: शबरी घाट में नहाने के दौरान डूबा युवक, बचाव दल ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का छात्र: शबरी घाट में नहाने के दौरान डूबा युवक, बचाव दल ने बरामद किया शव
सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरीमठ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुर्रे की चंद्रपुर स्थित महानदी के शबरी घाट में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1 बजे आशीष कुर्रे अपने दोस्तों के साथ चंद्रपुर के नाथलदाई-प्रभात पिकनिक स्पॉट के पास स्थित शबरी घाट घूमने गया था। इस दौरान सभी दोस्त महानदी में नहा रहे थे। नहाते समय आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं बचाव दल ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है कि आशीष कुर्रे नवोदय विद्यालय का पूर्व छात्र था और वर्तमान में पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टियों में अपने पैतृक गांव देवरीमठ आया हुआ था। इसी दौरान अपने पुराने दोस्तों के साथ चंद्रपुर घूमने गया था, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।
परिजनों और परिचितों के अनुसार, आशीष एक होनहार, मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।