फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New wedding hall to be built in Nithari at a cost of 2.71 crore; to be ready in six months.

Noida News: निठारी में 2.71 करोड़ से बनेगा नया बारातघर, छह महीने में होगा तैयार

Thu, 20 Aug 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
New wedding hall to be built in Nithari at a cost of 2.71 crore; to be ready in six months.
-दो स्कूलों का भी कायाकल्प कराएगा प्राधिकरण, 60.28 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निठारी गांव में जर्जर पुराने बारातघर की जगह अब नया बारातघर बनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बारातघर को छह महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि नया बारातघर करीब दो हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें 405 वर्गमीटर में दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। दोनों मंजिलों पर दो-दो कमरे और एक-एक हॉल होंगे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। भवन के हॉल और कमरों में कोटा स्टोन की फर्श, खिड़कियों में एल्युमिनियम-ग्लास और शौचालयों में विट्रिफाइड टाइल लगाई जाएगी। करीब 1595 वर्गमीटर क्षेत्र में लॉन और पार्किंग विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राधिकरण निठारी के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल का भी कायाकल्प करा रहा है। दोनों स्कूलों के मरम्मत कार्य पर 60.28 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए अनुबंध हो चुका है और काम शुरू हो गया है। कार्य को करीब दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में छतों की वाटरप्रूफिंग, क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत और शौचालयों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। बाउंड्रीवॉल पर ग्रिट वॉश प्लास्टर, परिसर में कोटा स्टोन, नालियों की मरम्मत और रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed