Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Chhath Mahaparv Children along with elders in preparations see ground report from Noida Stadium
{"_id":"6af8613d9f9d8cf4df03d79a","slug":"video-chhath-mahaparv-children-along-with-elders-in-preparations-see-ground-report-from-noida-stadium-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व: बच्चे भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा, देखें नोएडा स्टेडियम से ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व: बच्चे भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा, देखें नोएडा स्टेडियम से ग्राउंड रिपोर्ट
छठ महापर्व को लेकर बड़े-बुजुर्गों के साथ अब बच्चे भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बने छठ घाट पर आठ से दस साल के बच्चे अपने हाथों से घाट को सजाने में जुटे हैं। कोई सफाई कर रहा है तो कोई रंग-रोगन कर अपनी जगह को सुंदर बना रहा है। बच्चों से बातचीत में पता चला कि कई बच्चे पिछले कई वर्षों से लगातार छठ घाट सजाने में सहयोग कर रहे हैं। माता-पिता के घर पर रहने के बावजूद बच्चे खुद घाट पर पहुंचकर तैयारियों में हाथ बंटा रहे हैं। खेलकूद और मोबाइल में समय बिताने के बजाय उनका धार्मिक आयोजन से जुड़ना खास है। बच्चों का कहना है कि वे हर साल छठ की तैयारियों में हिस्सा लेते हैं और घाट को सजाने में उन्हें अच्छा लगता है। बच्चों की इस भागीदारी से साफ है कि नई पीढ़ी भी अपने परिवार की परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने में रुचि ले रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।