{"_id":"6ac62d5fe67e2f6bfe01f8bd","slug":"video-black-opal-consultants-lists-on-bse-sme-investors-gain-on-very-first-day-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएसई एसएमई पर ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स की लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को मिला मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसई एसएमई पर ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स की लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को मिला मुनाफा
रियल एस्टेट सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स लिमिटेड के शेयरों ने बुधवार को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर शानदार शुरुआत की कंपनी के शेयर 197 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1.52 फीसदी प्रीमियम के साथ 200 रुपये पर लिस्ट हुए। कारोबार के दौरान निवेशकों की भारी खरीदारी के चलते शेयर 210 रुपये के स्तर पर पहुंच गया और इसमें अपर सर्किट लग गया। इस भाव पर कंपनी का शेयर अपने आईपीओ मूल्य से करीब 6.60 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खुला था, जिसे निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। 55.08 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को कुल 68.71 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 92.30 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 60.15 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 59.77 गुना भरा था। आईपीओ के लिए 185 से 197 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।सेक्टर 18 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंपनी की सफल लिस्टिंग पर खुशी जताते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर प्रसून चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी अनुशासित तरीके से काम करते हुए अपने प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और लंबी अवधि में निवेशकों के लिए बेहतर मूल्य तैयार करने पर ध्यान देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।