{"_id":"6ac5d0e9fb2b970ba10ba663","slug":"video-mobile-security-teams-to-guard-shri-ram-barat-in-agra-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलती चौकियों से होगी श्रीराम बरात की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलती चौकियों से होगी श्रीराम बरात की सुरक्षा
आगरा। राम बरात में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर 10-15 झांकियों के साथ चलती चाैकी (डायनेमिक टीमें) चलेंगी जबकि पूरे मार्ग को जोन, सेक्टर और सब सेक्टर में बांटकर निगरानी की जाएगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने राम बरात की ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटा है। चार जोन, आठ सेक्टर और 17 सब-सेक्टर बनाए हैं। प्रत्येक जोन की अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी, सेक्टर की जिम्मेदारी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को दी गई है।
सब-सेक्टर और सहायक सब-सेक्टर में निरीक्षक और उपनिरीक्षक रहेंगे। डायनेमिक ड्यूटी को दो जोन में बांटा गया है। शोभायात्रा के साथ चलने वाली प्रत्येक 10 से 15 झांकियों के समूह के साथ एक सहायक पुलिस आयुक्त, एक निरीक्षक, 10 से 15 पुलिसकर्मी और एक सेक्शन पीएसी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में कमिश्नरेट के अलावा अन्य जनपदों से आए पुलिस बल और अधिकारियों को भी लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।