{"_id":"69a45480f2559bcc620f82a5","slug":"video-badminton-game-of-parents-at-jaypee-public-school-in-greater-noida-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जेपी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन महासंग्राम, 150 अभिभावकों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जेपी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन महासंग्राम, 150 अभिभावकों ने लिया हिस्सा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:30 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिभावक खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। बैडमिंटन स्पर्धा में पुरुष डबल्स व एकल, महिला युगल व मिक्स्ड युगल वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस खेल महोत्सव में करीब 150 अभिभावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्कूल की स्पोर्ट्स अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि रविवार को पुरुष व महिला वर्ग में बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल मुकाबले हुए। पुरुष एकल में आयुष्मान ने प्रथम व उपेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल में आयुष्मान व सुधीर विजेता रहे। वहीं, उपेंद्र व हिम्मत उपविजेता रहे। महिला युगल में डॉ. अनुग्या व पूजा ने पहला और सोनम व मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिक्स्ड युगल में पूजा व उपेंद्र ने बाजी मारी और कमलेंद्र एवं सोनम उपविजेता रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, एडमिन ऑफिसर सुनील नागर, मैनेजर आनंद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, स्कूल में अभिभावक व स्कूल प्रबंधन की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।