{"_id":"69e3a2bc50a5553d4a0a1697","slug":"video-350-players-took-part-in-district-level-chess-competition-in-gautam-buddha-nagar-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शनिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अपनी चाल से प्रतिद्वंद्वी के राजा को मात देने के लिए खिलाड़ी सुबह से उत्साह दिखाई दिए। प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूल, अकादमी से करीब 350 खिलाड़ी शामिल हुए और अपने कौशल और रणनीति से विपक्षी खिलाड़ी को हराया।
जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेक्टर पाई 2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में 18 से 19 अप्रैल तक जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हर उम्र के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए एसोसिएशन के मानकों के अनुसार बालक व बालिका वर्ग के अंडर - 7, 9, 11,13, 15, 17, 19 कैटेगरी में प्रतियोगिता को विभाजित किया गया। खिलाड़ियों ने हाथी, घोड़े, ऊंट, प्यादे और रानी की चालों से अपने प्रतिद्वंद्वी के राजा को मात दी। एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम के अनुसार, प्रतियोगिता के पहले दिन यानी शनिवार को अंडर-7, 11, 15 और 19 वर्ग के मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ी प्यादे से ही राजा को मात देते हुए नजर आए। रविवार को अंडर-9, 13 और 17 वर्ग में मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ सुनील कुमार यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल की चेयरमैन कुशल सिंह, प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल और एचओडी रविंद्र सिंह सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।