{"_id":"6aa7e02016fe4004ae0de06f","slug":"video-welcoming-ganpati-bappa-in-gurugram-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में गणपति बप्पा का स्वागत, घरों और पंडालों में हुई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में गणपति बप्पा का स्वागत, घरों और पंडालों में हुई स्थापना
गुरुग्राम में सुख कर्ता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची, नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची... जय देव जय देव, जय मंगलमूर्ति दर्शनमात्रे मनकामना पूर्ति..। शहर में गणपति वंदना के भजनों के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया गया। विभिन्न पूजा पंडालों, सोसाइटियों और घरों में लोगों ने गणपति की स्थापना की है।
सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक भवन में मराठी समाज के सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर गणपति की मूर्ति की स्थापना और विधि विधान से पूजा की गई। नामदेव सावंत और सुचित्रा सावंत पूजा के यजमान रहे। कार्यक्रम में अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया गया। गुरुग्राम के मराठी समात का यह 34 वां सामूहिक गणेशोत्सव है। पंडाल के छत्रपति शिवाजी और वीर मावले की थीम पर सजाया गया है। उनके जुड़े लोगों के तस्वीरे और नाम लगे है। शिवाजी की मूर्ति पंडाल के गेट पर लगाई गई है। शाम में पारंपरिक पोशाकों में मराठी दंपत्तियों ने महाआरती में हिस्सा लिया। संगठन के अध्यक्ष शांता राम उदागे, गंगाधर गुंडे समेत अन्य सदस्य गण मौजूद रहे। पंडाल में शाम की आरती के बाद अभंगवाणी का गायन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।