{"_id":"6ae1f12e1fec473e3207d2a1","slug":"video-training-provided-to-waste-pickers-and-scrap-dealers-under-pollution-free-gurugram-mission-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मिशन ‘प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम’ के तहत वेस्ट पिकर्स और कबाड़ीवालों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मिशन ‘प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम’ के तहत वेस्ट पिकर्स और कबाड़ीवालों को दिया गया प्रशिक्षण
नगर निगम गुरुग्राम ने ‘मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम’ के तहत वेस्ट पिकर्स और कबाड़ीवालों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम बुधवार को सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में हुआ। इसका उद्देश्य कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कचरे को अलग-अलग करने, सुरक्षित संग्रहण, पुनर्चक्रण और उचित निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों को जागरूक और सशक्त बनाना था। साथ ही, उनके कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित करना तथा गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी ने वेस्ट पिकर्स और कबाड़ीवालों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वे शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। उनके प्रयासों से पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का दोबारा उपयोग होता है। इससे बंधवाड़ी लैंडफिल पर कचरे का दबाव कम करने में सहायता मिलती है। हिंदुस्तानी ने ‘4 बिन, एक आदत’ का संदेश दिया। उन्होंने कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने की आवश्यकता समझाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।